Uncategorized
सतनाम मंगल भवन समाज की आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा – ओंकार साहू
विधायक निधि से तेलीनसत्ती में सतनाम मंगल भवन का भूमिपूजन

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ग्राम तेलीनसत्ती में विधायक निधि से निर्मित होने वाले सतनाम मंगल भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सतनाम मंगल भवन समाज की आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास ने सत्य, समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया है। ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहन जांगड़े ने कहा कि सतनामी समाज की पहचान बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता के आदर्शों से है। जनपद सदस्य योगेश मार्कण्डे ने कहा कि विधायक श्री ओंकार साहू द्वारा क्षेत्र के विकास और जनहित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।


