Uncategorized

खाद्य परिसरों का किया गया निरीक्षण

धमतरी/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार रक्षाबंधन त्यौहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के खाद्य परिसरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान धमतरी स्थित गोपी डेयरी एंड स्वीट्स, बीकानेर स्वीट्स, जनार्दन 2 होटल, हेमंत दुग्ध डेयरी रूद्री रोड, गुप्ता होटल रूद्री, रिंकु होटल, अर्जुन होटल भखारा, कुकरेल स्थित यादव होटल, रूपेन्द्र किराना, अशोका होटल, प्रियांशु भोजनालय, चन्द्राकर ट्रेडिंग, शुभ लक्ष्मी स्वीट्स, साहू होटल एंड स्वीट्स, अम्बे प्रोविजन सहित धीरत किराना एवं डेलीनीड्स दरबा, नगरी स्थित उत्तम किराना स्टोर्स, चरण होटल, साहू मिष्ठान, जलराज होटल और मालाजी होटल एवं कृष्णा होटल सांकरा का निरीक्षण किया गया। साथ ही जांच हेतु पेड़ा, मिल्क केक, सोन पापड़ी, बेसन लड्डू, तेल, बेसन एवं दही का नमूना संग्रहण कर परीक्षण, जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया। साथ ही न्यायालय में दर्ज प्रकरण शिव सखी मैदान, जिसका नमूना कोर्रा (भखारा) से लिया गया था, उस पर एक लाख 50 हजार रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय कुमार सोनी, श्री फनेश्वर पिथोरा एवं नमूना सहायक श्री गिरजा शंकर वर्मा उपस्थित रहे। इस मौके पर खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य परिसरों एवं खाद्य पदार्थों के निर्मित जगहों की सफाई व्यवस्था बनाए रखने, गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का उपयोग मिठाई एवं नमकीन बनाने में करने निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!