Uncategorized

एक देश एक चुनाव राष्ट्र की आवश्यकता-बी के सिन्हा

जिला अधिवक्ता संघ धमतरी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगे सांसद, विधायक एवं महापौर

जिला अधिवक्ता संघ ने रविवार को बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेमिनार हॉल में एक देश एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया है। संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता बी के सिन्हा ने इस संगोष्ठी के आयोजन के उद्देश्य के विषय में बताया कि चुनाव का अर्थ प्रतिनिधि चुनना होता है। चुने हुए प्रतिनिधि एक निश्चित अवधि तक देश, राज्य अथवा स्थानीय निकाय या पंचायत जैसी संस्थाओं का संचालन करते हैं। वर्तमान परिवेश में भारत जैसा विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र चुनावों के चक्रव्यूह में पूरी तरह उलझा हुआ है। चुनावों में न सिर्फ शासकीय मशीनरी अपितु देश एक बड़ा तबका इसमें पूरी तरह शामिल होता है। वर्तमान परिवेश में वर्ष भर देश के किसी न किसी हिस्से में कोई न कोई चुनाव चलता रहता है। एक देश एक चुनाव राष्ट्र की आवश्यकता बन चुका है। इस पर जिले के बुद्धिजीवी वर्ग का विचार जानने संघ ने इस संगोष्ठी का आयोजन रखा है। संगोष्ठी में क्षेत्र की सांसद रूप कुमारी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, महापौर रामू रोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि,प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथी, डॉक्टर, वकील, शिक्षक, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। संघ के सचिव सौरभ मिश्रा ने आज जारी विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी कि यह संगोष्ठी पी जी कॉलेज के सेमिनार हॉल में 20 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चलेगी। अधिवक्ता संघ ने नगर के बुद्धिजीवियों को इस संगोष्ठी में शामिल होने का न्यौता दिया है जिससे इस गंभीर विषय पर राष्ट्र हित में चिंतन हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!