Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खेतों में आधुनिक रोपाई व जैविक खाद निर्माण तकनीकों का लिया अनुभव

धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह ग्राम कुरुदकुर्रीडीह पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने श्री बघेल के खेतों में पहुंचकर रोपा लगाने की मशीन से धान की रोपाई का प्रत्यक्ष अनुभव लिया।विधायक श्री साहू ने स्वयं खेत में उतरकर आधुनिक कृषि यंत्रों की कार्यप्रणाली को समझा तथा माटीपुत्र पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कृषि कार्य की तकनीकों पर संवाद किया। उन्होंने खेती की पारंपरिक विधियों और आधुनिक तकनीकों के समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसानों की उपज व लाभ दोनों में वृद्धि होगी.इसके साथ ही श्री साहू ने जैविक खाद निर्माण की पारंपरिक विधियों की जानकारी और किसानों से इस संबंध में चर्चा भी की।इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा,
जैविक खेती ही भविष्य की आवश्यकता है। इससे न केवल भूमि की उर्वराशक्ति बनी रहती है, बल्कि कृषकों को दीर्घकालिक आर्थिक लाभ भी होता है। हमें रासायनिक खेती से हटकर प्राकृतिक व जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ना होगा।
इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू , चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव , संजारी बालोद संगीता सिन्हा , कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव , कसडोल विधायक संदीप साहू जनप्रतिनिधि, किसान बंधु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!