Uncategorized

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विवेकानंद वार्ड में चला जागरूकता का अभियान

महापौर रामू रोहरा ने दिलाई नागरिकों को स्वच्छता की शपथ जनसहयोग से बना स्वच्छता का संकल्प

धमतरी-नगर निगम धमतरी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्ड क्रमांक 37 (विवेकानंद वार्ड) में मंगलवार को विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम प्रेरणास्पद जन भागीदारी और उत्साह का प्रतीक बन गया।सुबह 7 बजे से अभियान की शुरुआत
वार्ड भ्रमण एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ दिन की शुरुआत हुई। सफाई मित्रों के साथ-साथ महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और स्कूली बच्चों ने मिलकर स्वच्छता की अलख जगाई। जगह-जगह पर स्लोगन, नारेबाजी और जागरूकता रैली निकाली गई। महापौर रामू रोहरा ने कहा स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। जब हर नागरिक एक-एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाएगा, तब मिलकर हम स्वच्छ, सुंदर और विकसित धमतरी का निर्माण कर सकेंगे। वार्ड पार्षद श्रीमती विभा चंद्राकर ने कहा निगम प्रशासन के सहयोग से वार्ड की विभिन्न समस्याओं का चरणबद्ध समाधान किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान से नागरिकों में सकारात्मक सोच और सहभागिता बढ़ी है। वार्डवासी अब स्वयं आगे बढ़कर साफ-सफाई की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। इस दौरान आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, उप आयुक्त पी.सी. सार्वा, शशांक मिश्रा, कमलेश ठाकुर, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्री पवन गजपाल, विनय जैन, पार्षदगण चंद्रभागा साहू, भारती साहू, आशा लोधी, संजय देवांगन, कुलेश सोनी, शैलेंद्र रजक, छोटू वर्मा महेन्द्र खण्डेलवाल सहित निगम अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!