Uncategorized

धमतरी की बेटी मुमुक्षु सुश्री गुन कवाड़ 9 अगस्त को लेंगी देशनोक राजस्थान में जैन भागवती दीक्षा

दीक्षा पूर्व आज श्री साधुमार्गी जैन संघ धमतरी द्वारा निकाली गई बरघोड़ा, किया गया अभिनंदन समारोह का आयोजन

सुसज्जित रथ में सवार रही मुमुक्षु बहन, रास्ते भर किया गया अभिनंदन

धमतरी। अत्यंत हर्ष एवं उल्लास का प्रसंग है कि धर्म धरा धमतरी नगर की बेटी मुमुक्षु सुश्री गुन कवाड़ सुपौत्री स्व. संपतलाल शकुंतला देवी कवाड़, सुपुत्री ऋषि रिंकु देवी कवाड़ की जैन भागवती दीक्षा देशनोक राजस्थान की पावन भूमि पर राम महोत्सव मे हुक्मगच्छ के नवम् नक्षत्र आगम महोदधि उत्कृष्ट संयम के सजग प्रहरी, साधना शिखर के महापुरूष दीक्षा प्रदाता परम श्रद्धेय आचार्य प्रवर श्री 1008 श्री रामलाल जी म.सा. के मुखारविन्द से बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनिजी म.सा. एवं आदि ठाणा चतुर्विध संघ की पावन निश्रा में शनिवार 9 अगस्त को प्रात: शुभ मुर्हत मे होगा।

दीक्षा पूर्व जन्म भूमि धमतरी मे श्री साधुमार्गी जैन संघ धमतरी द्वारा आज अभिनंदन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके तहत दीक्षार्थी बरघोड़ा आज प्रात: 10 बजे से श्री जमनालाल दुग्गड़ जैन स्थानक भवन सदर बाजार से नया स्थानक भवन सिहावा चौक निकाली गई। इस दौरान सुसज्जित रथ में दीक्षार्थी मुमुक्षु सुश्री गुन कवाड़ अपने माता-पिता के साथ सवार रही। रास्ते भर समाजजनों द्वारा मुमुक्षु बहन का अभिनंदन किया गया। बरघोड़ा के दौरान भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई जिसमें लीन होकर समाजजन थिरकते रहे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से नया स्थानक भवन, सिहावा चौक धमतरी में लाभार्थी कवाड़ परिवार का साधर्मिक वात्सल्य किया गया।

दोपहर 3 बजे से नया स्थानकभवन सिहावा चौक में दीक्षार्थी अभिनंदन व रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फिर रात्रि 8 बजे से परम गुरू भक्त वीर भ्राता सुमित लोढ़ा (डोंगरगांव) द्वारा गुरुभक्ति की प्रस्तुति दी गई। दीक्षार्थी बरघोड़ा के दौरान बड़ी संख्या में जैन समाजजन शामिल हुए। और मुमुक्षु बहन की अभिनंदन किया। बता दे कि मुमुक्षु बहन की विदाई 5 अगस्त मंगलवार को दोपहर 3 बजे निवास स्थान से दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!