Uncategorized

शिवभक्ति में डूबा धमतरी: पार्थिव शिवलिंग जलाभिषेक व रुद्राक्ष वितरण का दिव्य आयोजन

महापौर रामू रोहरा ने किया रुद्राक्ष वितरण का शुभारंभ


धमतरी। सावन मास के पावन अवसर पर जब पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है, ऐसे ही शुभ दिन पर धमतरी नगर के टिकरापारा वार्ड में रूद्र महाकाल परिवार के तत्वावधान में पार्थिव शिवलिंग जलाभिषेक और रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम का दिव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजा अनुष्ठान से किया गया। 11 यजमान जोड़ों ने पूरे विधि-विधान से पार्थिव शिवलिंग की स्थापना कर पूजन में भाग लिया। पूजन का नेतृत्व दुर्ग से आमंत्रित विशिष्ट पुजारी सचिन मिश्रा ने किया, जिन्होंने पारंपरिक और शास्त्रोक्त विधियों से जलाभिषेक संपन्न कराया। महापौर रामू रोहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर आयोजन की शोभा को द्विगुणित कर दिया। उन्होंने रुद्राक्ष वितरण कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया और भक्तों को शिवभक्ति की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। अपने उद्बोधन में महापौर रोहरा ने कहा कि सावन का यह पवित्र मास शिवभक्ति, आत्मशुद्धि और सेवा का प्रतीक है। इस भव्य आयोजन में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश युवा अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, गोपाल साहू, जिला पुरुषोत्तम निषाद, चित्रांश साहू सहित नगर के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रूद्र महाकाल परिवार के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति के समर्पित कार्यकर्ताओं हरिशंकर संडीला, शेखर सिन्हा, युगल किशोर संडीला, आदित्य कश्यप, प्रदीप नागवंशी, श्रीमती रीता बंजारे, रवि बंजारे, अमरदीप महाजन ने तन, मन और धन से सेवा कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आयोजन की सफलता सुनिश्चित की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!