विदेश

चीन में मौसम का कहर, कहीं बाढ़ के चलते मौत; कहीं सूखे से फसल हो रही है तबाह…

चीन के पूर्वोत्तर हिस्से में शनिवार को डोकसुरी तूफान के चलते वर्षा जारी रही तथा प्रशासन ने हजारों लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला।

अधिकारियों ने कई लोगों की मौत और कई के लापता होने की जानकारी दी है।

जिलिन प्रांत के शुलान शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा पांच अन्य लापता हो गए। वहां पिछले पांच दिन से बारिश हो रही है। 

स्थानीय आपदा राहत एजेंसी ने बताया कि 700,000 से अधिक लोगों के इस शहर के जलमग्न क्षेत्रों से 14,300 को बाहर निकाला गया है।

चीन में जहां कुछ क्षेत्रों में रिकॉर्ड वर्षा हो रही है, वहीं कुछ क्षेत्रों में बहुत गर्मी पड़ रही है तथा सूखा से फसलों पर खतरा मंडराने लगा है। तूफान डोकसुरी के चलते उत्तरी चीन में भारी वर्षा हुई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

इस सप्ताह बीजिंग और निकटवर्ती हेबी प्रांत में बाढ़ के कारण कम से कम 22 लोगों की जान चली गयी।

चीन के हेलिओंगजियांग प्रांत में वर्षा के चलते खेत एवं सड़कें जलमग्न हैं तथा हजारों लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकालना पड़ा है। यह प्रांत चीन का ‘विशाल उत्तरी अन्न भंडार’ कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!