Uncategorized

धमतरी की बेटी ज्योति साहू का सीजीपीएससी में चयन पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने सम्मानित कर दी बधाई

ग्राम पुरी की ज्योति साहू का सीजीपीएससी में वाणिज्य कर निरीक्षक पद पर चयन, क्षेत्र में हर्ष


धमतरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में जारी चयन सूची में धमतरी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पुरी निवासी कुमारी ज्योति साहू, पिता नरेश साहू का वाणिज्य कर निरीक्षक पद पर चयन होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने ज्योति साहू से विशेष भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुलाकात के दौरान श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने पुष्पगुच्छ और शाल भेंटकर ज्योति का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ग्राम पुरी जैसी छोटी बस्ती से निकलकर इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद को हासिल करना समस्त युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। परिवार में भी प्रसन्नता का माहौल है। इस अवसर पर श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि ज्योति ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और धैर्य के बल पर यह सफलता प्राप्त की है, किसी भी प्रतिस्पर्धा परीक्षा में सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, निरंतर प्रयास से मिलती है, और ज्योति ने इसे सिद्ध किया है, मैं आशा करती हूँ कि वह अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ करेंगी, उनकी सफलता से हमारे क्षेत्र की बेटियों में नया उत्साह आया है। मैं ज्योति और उनके परिवार को हृदय से बधाई देती हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!