Uncategorized

खेत में रखे धान पर असमाजिक तत्वों ने लगाई आग


धमतरी। ग्राम बगदेही में किसी असमाजिक तत्वों ने खेत में रखे धान में आग लगा दी। खेत में आगजनी की यह दूसरी घटना है।
जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार की रात कुरूद इलाक़े के ग्राम बगदेही में किसान सुधीर साहू, कृष्णा साहू, परदेशी राम, गिरधर साहू के खलिहान में रखें धान की खरही में किसी अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया। आगजनी कि इस घटना में लाखों के धान जलकर खाक हो गया। गांव में अफरा तफरी का माहौल था। वहीं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई थी। स्थानीय लोगों की मदद से गांव के टैक्टर से पानी टैंकर लाया गया लेकिन धान की खरही खार में होने की वजह से सही समय पर नहीं पहुंच पाया और खेत में रखें 4 खरही धान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। दरअसल किसान सुधीर साहू, कृष्णा साहू, परदेशी राम, गिरधर साहू ग्राम बगदेही निवासी अपने खेत से धान की कटाई कर मिंजाई हेतु किसानों ने अपने-अपने खेत में धान को 4 अलग अलग खरही बना कर रखा था। शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे धान खरही में किसी ने आग लगा दिया,देखते ही देखते आग की चपेट में लगभग 80 क्विंटल धान आ गया और जलकर ख़ाक हो गया। इस घटना से किसानों को लाखों रुपए की छती हुई है। किसानो ने शंका जाहिर करते हुए बताया कि द्वेषपूर्ण भावना से अज्ञात लोगों द्वारा धान खरही में आग लगाई है। दोषियों पर कार्रवाई करते हुए क्षतिपूर्ति की मांग शासन प्रशासन से की है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!