Uncategorized

कल होगी 12 वीं बोर्ड हिन्दी विषय की परीक्षा : जीपीएस सिस्टम से लेस वाहन में पहुंची गोपनीय सामाग्री

सुरक्षा हेतु पेटियों के लिए बनाया गया है वन टाइम लॉक सिस्टम


धमतरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा पूर्व में बीस फरवरी से अठारह मार्च तक ली गई थी। इसमें चौदह मार्च को बारहवी के हिन्दी विषय की परीक्षा भी शामिल है। बाद में सोशल मीडिया में पर्चे लीक होने की खबर फैल गई। इसे मंडल द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करा उक्त हिन्दी की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। अब यह परीक्षा दस अप्रैल को ली जा रही है। इसके दो दिन पूर्व आठ अप्रैल को समन्वय केन्द्र शिवसिंह वर्मा आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी में गोपनीय सामाग्री वितरण किया गया। इसे लेने जिले भर के 82 केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष पहुंचे थे. समन्वय केन्द्र प्रभारी एवं प्राचार्या बी. मैथ्यू ने बताया कि बारहवी के गोपनीय सामाग्री लाने वाली जीपीएस सिस्टम से लेस थी। मंडल द्वारा सुरक्षा के साथ गोपनीयता भी बरती जा रही है। गोपनीय सामाग्री वाले पेटियों के लिए वन टाइम लॉक सिस्टम बनाया गया है। जो कि कोड युक्त है। उक्त गोपनीय सामाग्री के पेटियों में डिप्टी कलेक्टर व डीईओ की निगरानी में लॉक सिस्टम से लॉक किया गया। फिर सुरक्षा के बीच संबंधित थानों में जमा कराया गया है। दस अप्रैल को आयोजित बारहवीं के हिन्दी परीक्षा में जिले भर के करीब 7998 परीक्षार्थी शामिल होगें। यह परीक्षा 82 केन्द्रों में ली जाएगी। केन्द्रो में मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रानिक सामाग्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगें। परीक्षा सुबह 9 से 12.15 तक आयोजित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!