Uncategorized

वरिष्ठ प्रचारक स्वर्गीय मोघे जी को मंत्री टंकराम वर्मा जी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए


धमतरी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे जी का गत दिनों 17 मई को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार धमतरी के रुद्री घाट में की गई। उनकी अस्थियां मराठा पारा स्थित नूतन स्कूल में रखी गई है। आज मंगलवार को स्वर्गीय मोघे जी को श्रद्धांजलि देने जिले के प्रभारी मंत्री व राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी नूतन स्कूल पहुंचे। उन्होंने श्री मोघे जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने श्री मोघे जी द्वारा धमतरी में बिताए समय और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर जिला संघचालक श्याम अग्रवाल, नगर संघचालक रामलखन गजेंद्र , लक्ष्मण राव मगर, शिरोमणि राव घोरपड़े, निर्मल बरडिया, राघवेंद्र राव रणसिंह, कैलाश राव भोसले, राजू सोनकर, नवीन जाचक, गौरव मगर, उमेश सिंह बशिस्ट ,अविनाश दुबे, भागवत यादव, मिथलेश सिन्हा, सुभाष चंद्राकर, सरोज देवांगन, चेतना रणसिंह स्कूल के प्राचार्य एस सी कृष्ठी एवम अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!