Uncategorized

वाटर हार्वेस्टिंग के लिए अपील:बरसात के पानी को धरती मां की गोद में जाने दें

विधायक प्रतिनिधि हरख जैन सहित गणमान्य नागरिको ने की जनता से अपील

भखारा-भखारा भठेली वासियों में भूजल स्तर को बचाने चिंता बढ़ गई है तथा विशेषज्ञ सलाह लेकर रिचार्ज पिट बना रहे हैं।जिससे वाटर हार्वेस्टिंग हो सके।और भविष्य में भी जल स्तर स्रोत बन रह सके।आज नहीं चेते तो कल पछताना पड़ेगा।
ऐसी ही प्रतिज्ञा लेकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय और नगर पंचायत भखारा भठेली वासी के साथ पी एच ई इंजीनियर पी एस गजेंद्र,संचालिका ने करुणा बहन जी, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन,ऊषा साहू वरिष्ठ शिक्षिका, भारती साहू पूर्व पार्षद,राजमिस्त्री प्रीतम साहू,सौरभ राय सोनी, शोभा राम साहू आदि उपस्थित थे।
वाटर रिचार्ज पिट, जिसे भूजल रिचार्ज पिट या रिचार्ज पिट भी कहा जाता है, भूजल को भरने के लिए एक गड्ढा है जो बारिश के पानी को जमीन के अंदर रिसने में मदद करता है। यह बारिश के पानी को भूजल में भरने के लिए एक सरल और प्रभावी तरीका है। रिचार्ज पिट के कई फायदे है.रिचार्ज पिट भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे हैंडपंप, सबमर्सिबल और ट्यूबवेल में पानी का स्तर बढ़ता है।रिचार्ज पिट सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं।रिचार्ज पिट कूप या नलकूपों को सूखने से बचाने में मदद करते हैं।रिचार्ज पिट वर्षा जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करते हैं और उसे बहने से रोकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!