Uncategorized

9 किलो से अधिक गांजे क़े साथ उड़ीसा की दो तस्कर गिरफ्तार,एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

गांजा, दो वाहन व मोबाईल सहित कुल कीमती 5,60,000 रूपये माल किया गया जप्त

थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की भारत माला नगरी रोड से अवैध रुप से गांजा लेकर दो गाड़ियों से कुरुद की ओर आ रहे हैं।की सूचना पर भारतमाला रोड, महानदी पुल के पास नाकाबंदी कर 3 संदेहियों को घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें मोटरसाइकिल एवं स्कूटी सवार दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि स्कूटी चालक लॉक लगाकर फरार हो गया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से काले रंग के बैग एवं स्कूटी की डिकी में रखे कुल 04 पैकेट में 9.056 किलोग्राम गांजा (पॉलीथिन सहित) बरामद किया गया। मौके पर ही गवाहों की उपस्थिति में तौल कर जप्ती कार्यवाही की गई। जप्त गांजे की अनुमानित कीमत 4,50,000 रूपये आँकी गई है। साथ ही एक मोटरसाइकिल एच एफ डीलक्स क्रमांक सीजी 23 पी 4905 कीमती लगभग 50,000 रूपये , एक बिना नंबर जुपिटर स्कूटी कीमती 50,000 तथा दो मोबाईल फोन कीमती 10,000 रूपये कुल जुमला कीमती 5,60,000 रूपये जप्त किए गए हैं।
आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।गिरफ्तार आरोपियो मे रसिया कमार उर्फ रसीक पिता राम कमार (30 वर्ष) निवासी – कुमली, थाना रायघर, जिला नवरंगपुर (ओडिशा),परमेश्वर बाग पिता भुनेश्वर बाग ( 53 वर्ष)निवासी खैरपदर, थाना धरमगढ़, जिला कालाहांडी (ओडिशा) शामिल है.
जप्तशुदा गांजा, वाहन एवं मोबाईल सहित संपूर्ण प्रकरण पर धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!