Uncategorized

पर्यटन विकास को नई दिशा: बस्तर भ्रमण से लौटे सदस्यों ने सांसद और विधायकों से कि मुलाकात, साझा किए अनुभव

धमतरी- जिले में पर्यटन विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बस्तर क्षेत्र के एक्सपोजर विजिट सह प्रशिक्षण से लौटे पर्यटन समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज लाइवलीहुड कॉलेज में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए पर्यटन गतिविधियों को स्थानीय स्तर पर विकसित करने के सुझाव भी दिए।इस अवसर पर सांसद महासमुंद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, सांसद कांकेर भोजराज नाग, विधायक धमतरी ओंकार साहू तथा विधायक नगरी श्रीमती अंबिका मरकाम उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों के अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना और जिले में पर्यटन की संभावनाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने इन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा युवाओं, स्व सहायता समूहों एवं पर्यटन समिति सदस्यों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से बस्तर क्षेत्र में एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया था। इस दल में नरहरा, रूद्री, निरई, मेचका, सिहावा, गंगरेल और जबर्रा क्षेत्रों की समितियों के लगभग 40 सदस्य शामिल थे। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने चित्रकूट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, कोटमसर गुफा, नारायणपाल मंदिर, बारसूर सहित विभिन्न प्रमुख पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने चिलकुटी मेटल विलेज, आदिवासी बाजारों, जनजातीय नृत्य एवं परंपराओं का अध्ययन किया तथा होमस्टे और ग्रामीण जीवन शैली को करीब से समझा।
इस दौरान रुद्रेश्वर पर्यटन समिति की सदस्य शैल सहारे और जबर्रा समिति के राजूराम कोर्राम ने बताया कि इस भ्रमण से उन्हें पर्यटन आधारित आजीविका के नए आयामों की जानकारी मिली है, जिसे वे अपने-अपने क्षेत्रों में लागू कर स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!