सेन जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू, समाज की एकता और विकास पर दिया जोर

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू सर्व सेन समाज भवन आमदी परिक्षेत्र द्वारा ग्राम लोहरसी में आयोजित सेन जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान सेन जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए समाज के उत्थान और एकजुटता पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री साहू ने समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति से आत्मीय भेंट कर उनके विचारों को सुना और उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं से अवगत हुए।इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब हम सभी एकजुट होकर शिक्षा, संस्कार और संगठन को प्राथमिकता दें। भगवान सेन जी के आदर्श हमें समाज सेवा, परिश्रम और समर्पण का मार्ग दिखाते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा देनी चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है।