Uncategorized

हमारी राजनीति का मूल उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, विकास और जनकल्याण है-रामू रोहरा

ग्राम जुनवानी शाला परिसर में टीना शेड निर्माण कार्य का महापौर ने किया विधिवत भूमिपूजन

ग्राम जुनवानी शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में 10 लाख रुपये की लागत से टीना शेड निर्माण एवं शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में 5 लाख रुपये की लागत से टीना शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन महापौर रामू रोहरा द्वारा किया गया।महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे ये कार्य आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं.महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी राजनीति का मूल उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, विकास और जनकल्याण है। गांव का हर बच्चा बेहतर सुविधा पाए, हर नागरिक सम्मान के साथ आगे बढ़े यही हमारा संकल्प है।उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ रहा है, जहां हर गांव, हर वार्ड और हर परिवार तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।इस कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा की सरकार विकास, विश्वास और परिणाम की राजनीति पर काम कर रही है। शिक्षा, आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हो रहे ये कार्य आने वाले समय में जुनवानी को एक आदर्श गांव के रूप में स्थापित करेंगे।जब नेतृत्व मजबूत हो, नीयत साफ हो और उद्देश्य जनसेवा हो तब विकास अपने आप रफ्तार पकड़ लेता है। जुनवानी अब सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि विकास की नई पहचान बनकर उभर रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत जुनवानी के सरपंच ज्ञानीराम साहू ने की.विशिष्ट अतिथि के रूपये मे
अनम राव, कालिदास सिन्हा, श्रीमती फागेश्वरी साहू, मुरारी यदु, श्रीमती देवराज यादव, ईशु राम साहू, लक्ष्मण सिंह सोनवानी, चौथ राम साहू उपस्थित रहे.इस दौरान पंचगण एवं गणमान्य नागरिक:
सुरजन यादव, गौतम यादव, डोमार सिंह साहू, राजेश यादव, आसकरण साहू, श्रीमती दामिनी मानिकपुरी, श्रीमती सुशीला साहू, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती सोहदरा साहू, श्रीमती धनेश्वरी नेताम, चोवा राम निर्मलकर, जितेंद्र साहू, कुलेश्वर साहू, महेन्द्र साहू, राजेंद्र साहू, यशवंत साहू, श्रीमती भुनेश्वरी साहू, कस्तुरी साहू आदि मौजूद रहे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!