Uncategorized

सोशल मीडिया मे चल रही अजय के मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा,लगातार आ रहे पोस्ट

दो बार सत्ता पक्ष मे केबिनेट मंत्री के रूप में दर्जन भर विभागो का है अनुभव

1998 से अबतक 5 बार के विधायक -संसदीय कार्य का विशेष अनुभव और नित्य अध्ययन जैसी खासियते

मूलचंद सिन्हा

कुरूद- कुरूद विधानसभा क्षेत्र से युवा विधायक के रूप में निर्वाचित अजय चंद्राकर ने मध्यप्रदेश मे दिग्विजय सिंह के शासन में उत्कृष्ठ विधायक के रूप कुरूद के नाम को मध्यप्रदेश विधानसभा में पहली बार में अंकित कराया। फिर 2000 छतीसगढ़ राज्य के गठन के बाद प्रदेश में बनी जोगी शासन काल मे पूरे दमखम से क्षेत्र के बात विधानसभा पटल पर प्रमुखता रखते हुए सदैव कुरूद क्षेत्र के विकासकार्यों हेतु, संसाधनों हेतु तत्पर रहकर कार्य किया। इसके साथ ही विधानसभा मे मुख्यसचेतक के दायित्व को भी बहुत ही शानदार प्रदर्शन के साथ निभाया। और शानदार पांच बार विधायक निर्वाचित हुए जाने के बाद और नई सरकार के बनने खबरों में उत्सुक अजय चंद्राकर के समर्थक, भाजपा के नेतागण और अन्य बुद्धिजीवी सोशल मीडिया में अजय चंद्राकर के सीएम बनाए जाने की बात, चर्चा और विभिन्न प्रकार के पोस्ट लगातार सोसल मीडिया प्लेटफार्म पर डाले जा रहे हैं।

*विगत 25 वर्षो से कुरूद की सेवा में दृढ़ संकल्पित और विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध जननेता है अजय*

कुरूद नगर के युवा नेतृत्वकर्ता के रूप में 1998 के मध्य प्रदेश विधानसभा पहली बार निर्वाचित हुए। उसके बाद 2003, 2013 , 2018 और 2023 में पांचवी बार निर्वाचित। अजय चंद्राकर प्रदेश प्रतिनिधि व पूर्व जिला महामंत्री भाजपा धमतरी जिले से रह चुके हैं। वह भाजपा विधायक दल के भाजपा सचेतक रहे हैं। वे सदस्य भाजपा कार्यसमिति रहे हैं। वह प्रदेश उपाध्यक्ष जुलाई 2010 से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ रहे हैं। अप्रैल 2013 में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बने थे।सन 2000 में वे सदस्य सरकारी उपक्रमों संबंधित समिति, प्राक्कलन समिति, सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति, पुस्तकालय समिति, प्रत्यायुक्त समिति, सार्वजनिक उपक्रम समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2003 से 2008 तक वे मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, जनशक्ति नियोजन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्कूल शिक्षा संसदीय कार्य मंत्री रहे हैं। जुलाई 2011 से 31 मार्च 2013 तक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग और 2013 में वे मंत्री छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संस्कृति, पर्यटन एवं संसदीय कार्य मंत्री , रहे हैं। 2014 में वे अध्यक्ष छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ रहे हैं। 2015 में वे मंत्री छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा बने। फरवरी से अप्रैल 2016 तक वे मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गृह जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहे। 2019 से 2020 तक वे विशेष आमंत्रित सदस्य कार्य मंत्रणा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2019 से 21 तक वे सभापति लोक लेखा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। वे सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति एवं सामान्य प्रयोजन समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा भी रह चुके हैं।

*खेल में विशेष रूचि और प्रखर वक्ता के साथ संगठन का प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक अनुभव एवं दायित्व*

वरिष्ठ विधायक और कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य करने वाले अजय चंद्राकर की खेलो के प्रति भी विशेष रूचि और अनुभव छत्तीसगढ़ फुटबाल एशोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश भर में फुटबाल के खेल को बढ़ावा दिया। साथ ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर मुख्य प्रवक्ता छत्तीसगढ़ भाजपा के दायित्वों का निर्वहन करते हुए पूरे पांच सालों तक बेहतरीन विपक्षी की भूमिका को अदा करते हुए सदन से सड़क और ट्विटर से भूपेश बघेल की सरकार को लगातार घेरते हुए छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज को बुलंद किया। राष्ट्रीय कार्यसमिति भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहते हुए पार्टी के दिशा निर्देश पर पार्टी के कार्यों को गुजरात – उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड आदि राज्यों की मिली जिम्मेदारियों को बखुभी निभाते हुए अपने नेतृत्व कौशल को साबित भी किया।

*निर्मला घाट से लेकर स्वच्छ भारत मिशन तक सदैव तत्पर*

नवगठित राज्य छत्तीसगढ़ में पहले आमचुनाव में कुरूद विधानसभा क्षेत्र से दुबारा जीतकर कैबिनेट मंत्री बनने पर अजय चंद्राकर ने गांव गांव के तालाबों में निर्मला घाट निर्माण की योजना लाकर महिलाओ के सम्मान और हित पर कार्य किया वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में विशेष रूचि लेते हुए कार्य कर छत्तीसगढ़ राज्य को ओ. डी. एफ. बनवाने में कृत संकल्पित होकर कार्य करना और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य सरकार को पुरस्कृत करवाने जैसे कार्य कर अपनी बुद्धिमत्ता और दृढ़ता एवं कार्यशीलता का परिचय दिया.कुरूद विधायक, विकासपुरुष और जननेता की इन्हीं सभी खासियतों को गिना गिनाकर , अन्यान्य पोस्ट सोशल मीडिया में डालकर उनके समर्थक, उनके कार्यकर्ता और भाजपा के नेतागण सहित बुद्धिजीवी उनके सीएम बनने के खातिर अपने-अपने तर्क प्रस्तुत कर रहे हैं और उनके कौशल नीति का विभिन्न उदाहरण पेश कर रहे हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!