Uncategorized

यज्ञ संपूर्ण मानव समाज कल्याण के लिए होता है : रंजना साहू

ग्राम बोंड़रा (स) में आयोजित पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में आहुति देकर पूर्व विधायक ने विश्व कल्याण हेतु की प्रार्थना

धमतरी- तीन दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव प्रज्ञा पुराण कथा सत्संग प्रवचन का धर्म की नगरी धमतरी जिले के अंतर्गत ग्राम बोंड़रा (स) में गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन ग्राम के समस्त गायत्री परिवार द्वारा किया गया। इस महायज्ञ में पुण्य का भागीदार बनने एवं अपने जीवन को सफल बनाने द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा नीलकंठ साहू उपस्थित रही। पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की प्रार्थना किये, एवं सत्संग का लाभ लिए, आमंत्रण हेतु गायत्री परिवार एवं ग्रामवासियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यज्ञ संपूर्ण मानव समाज के कल्याण के लिए होता है, और इसी उद्देश्य से निरंतर क्षेत्र के समस्त गायत्री परिवार के द्वारा गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, श्रीमती साहू ने आगे कहा कि हमारे जीवन में यज्ञ करने से आस-पास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है एवं हमारे आराध्य देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। यज्ञ में डाली गई आहूति वातावरण को शुद्ध करता है जिससे मन को आत्मिक शांति मिलती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच उकेश्वरी फल्लेश साहू, बंसीलाल साहू पूर्व सरपंच, पूर्व जनपद सदस्य एवं लिमतरा साहू समाज परीक्षेत्र अध्यक्ष हंसराज साहू, पूर्व जनपद सदस्य सेवक देवांगन, नंदघरुखा साहू, हरिओम साहू, लक्ष्मण साहू, खूब लाल साहू, दशरथ साहू, पूनमचंद साहू, ओमप्रकाश साहू, मनोहर साहू, श्रवण साहू, अशोक गुप्ता, चैहान साहू, श्रीमती फुलू बाई साहू, दुजराम साहू, लोमश साहू, नामिन साहू, गौकरण साहू, टेकराम साहू, मनोहर लाल साहू, अशोक कुमार साहू, खम्मन साहू सहित बड़ी संख्या में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में यज्ञ आहुति व सत्संग प्रवचन सुनने उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!