Uncategorized

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ने किया सीड बॉल निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

​धमतरी। प्रकृति की सेवा और वृक्षारोपण अभियान को एक नई दिशा देने के लिए यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की धमतरी यूनिट द्वारा ‘सीड बॉल निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला’ का आयोजन मजगहन हाई स्कूल में किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण करना और बेहद आसान तरीके से सघन वृक्षारोपण की कोशिशों को गति देना रहा।
​इस पूरे गरिमामयी कार्यक्रम की निर्देशक परविंदर गिल रहीं।उनके मार्गदर्शन में उपस्थित सदस्यों को सीड बॉल बनाने की बारीकियों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि कैसे कम लागत और बिना किसी विशेष मेहनत के, मिट्टी और खाद के मिश्रण में बीजों को सुरक्षित रखकर बड़े पैमाने पर हरियाली लाई जा सकती है। इसके लिए सदस्यों ने पहले से बीज इकट्ठा करना शुरू कर दिया था।

​ *प्रकृति की सेवा और आसान वृक्षारोपण का संकल्प*

​कार्यशाला के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि पारंपरिक वृक्षारोपण में पौधों की देखरेख एक बड़ी चुनौती होती है, जबकि सीड बॉल तकनीक के माध्यम से चलते-फिरते या पहाड़ी व मैदानी इलाकों में इन्हें आसानी से फेंका (ब्रॉडकास्ट) जा सकता है, जो बारिश का पानी पाते ही पौधों का रूप ले लेते हैं। प्रकृति की नि:स्वार्थ सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
​इस महत्वपूर्ण कार्यशाला को सफल बनाने में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ​चेयरमैन हुकुम चंद जैन,​अध्यक्ष रमेश देव ​उपाध्यक्ष मनीष चंद्राकर व गुड्डा कोटवानी,​ सचिव सुबोध महावर,​प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर योगेश गुप्ता​, समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक और सक्रिय सदस्य एडवोकेट बीएल सिन्हा, धनंजय सोनकर,रोहिताश मिश्रा,डॉ भूपेंद्र साहू, भारत पांडे, गीता सिन्हा, प्रो पी. सी. चौधरी, एकता सिंह, सुषमा नंदा, दीपमाला साहू, गीतांजलि साहू, नवीन साहू, मनोज देवान, हार्दिका जैन, याशिका जैन, याशा नंदा और अन्वेषी श्रीवास्तव वैदिक सोनकर, भोप सिंह सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर सीड बॉल का निर्माण किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!