प्रदेश भर के व्यापारी जीएसटी, ऑनलाइन कारोबार से जूझ रहे हैं ऊपर से ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य करने से व्यापारियों की परेशानी और बढ़ी – लेख राम साहू

कुरूद के पूर्व विधायक ने ग्राम साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश भर के व्यापारियों के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य किए जाने की प्रस्तावित व्यवस्था व्यापारी वर्ग के लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन जाएगा छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी पहले से ही जीएसटी की जटिल प्रक्रियाओं बढ़ती प्रतिस्पर्धा और ई-कॉमर्स कंपनियों के दबाव से जूझ रहे हैं ऐसे समय में ट्रेड लाइसेंस की नई अनिवार्यता व्यापार जगत पर अतिरिक्त बोझ साबित होगी
उन्होंने ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों की स्थिति लगातार चुनौती पूर्ण होती जा रही है बाजार में मांग कमजोर है जबकि ऑनलाइन कारोबार के विस्तार से पारंपरिक दुकानों की बिक्री प्रभावित हुई है छोटे दुकानदारों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा और कई व्यवसाय प्रभावित हो सकते हैं इससे रोजगार के अवसरों पर भी असर पड़ने की आशंका है
लेख राम साहू ने कहा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सरकार जब से आए हैं तब से आम जनता परेशान तो है ही साथ ही किसान बहुत ज्यादा पीड़ित हो गया है खेती करना अब किसानों के लिए चुनौती पूर्ण रह गया है डबल इंजन की सरकार ने आम जनता और किसान के बाद अब व्यापारियों को भी नहीं छोड़ा डबल इंजन की सरकार से छत्तीसगढ़ की बागडोर संभाली नहीं जा रही है तो इंजन की बढ़ोतरी कर लेनी चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ की जनता जो बहुत दिनों से आस लगाए बैठे हैं कि अच्छे दिन आएंगे उनका सपना भी साकार हो जाएगा
लेकिन राज्य सरकार की मंशा कुछ अलग ही है सभी वर्ग के लोगों को परेशान करना ही लक्ष्य है लगातार किसान एवं आम जनता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका कोई असर भारतीय जनता पार्टी एवं विष्णु देव साय के ऊपर नहीं पड़ रहा है.