कुरूद पुलिस ने अवैध शराब बेचते युवक को रंगे हाथों पकड़ा,देशी शराब एवं बिक्री रकम जब्त
होटल, ढाबा, लॉज एवं अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सतत निगरानी, अभियान आगे भी रहेगा जारी

कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कन्हारपुरी रोड नहर पुल, कुरूद के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना कुरूद पुलिस ने विधिवत पंचनामा एवं आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर गवाहों की उपस्थिति में मौके पर दबिश दी।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी बंटी रतलानी (19 वर्ष), निवासी गांधी चौक, भोईपारा, कुरूद को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर शराब खरीदने वाले व्यक्ति मौके से भाग निकले।आरोपी के कब्जे से 22 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल 3.960 बल्क लीटर), जिसकी अनुमानित कीमत 1,760 रूपये तथा बिक्री रकम 200 रूपये कुल 1,960 रूपये की सामग्री जप्त की गई। आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, किंतु वह कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी के विरुद्ध थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 215/2026 के तहत धारा 34(1)(ख) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

