Uncategorized

सभापति कौशिल्या देवांगन ने क्षेत्रवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने समस्त क्षेत्रवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव की भावना और मजबूत हो।

सभापति कौशिल्या देवांगन ने सभी नागरिकों से पर्व को श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए भगवान श्रीकृष्ण से सभी के मंगलमय जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!