Uncategorized

चक्रवाती तूफान एवं भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर 28 अक्टूबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घोषित किया गया एक दिवसीय अवकाश

 

धमतरी, 27 अक्टूबर 2026। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव तथा आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए धमतरी जिले में विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, उक्त तिथि को जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थान तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। प्रतिकूल मौसम की स्थिति में विद्यार्थियों एवं बच्चों को घर से बाहर निकलने और आवागमन के दौरान होने वाली संभावित कठिनाइयों तथा उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन ने संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
// पाराशर//

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!