Uncategorized

आमदी, कंडेल में गणपति विसर्जन, झांकी देखने उमड़े हज़ारों भक्त

मुख्य अतिथि पं.राजेश शर्मा रात भर समितियों का बढ़ाया उत्साह बांटते रहे सहयोग राशि

धमतरी. 11 दिन विराजने के बाद विघ्न हर्ता गणपति बप्पा की विदाई हुई, आमदी और कंडेल में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन लिए सभी समितियों ने शानदार झांकिया उतारी थी, और इनके बीच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।विसर्जन में शामिल होने और झांकी देखने के लिए आमदी में सारा गांव ही उमड़ गया यहाँ की भीड़ 10 हज़ार से भी ज्यादा लोगो की थी।इसी तरह कंडेल में भी विसर्जन झांकी प्रतियोगिता हुई, पूरी रात गांव के हज़ारों लोग नाचते झूमते रहे और सारी रात जाग कर गणपति बप्पा की मूर्ति को विसर्जित किया।

आमदी और कंडेल में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी और भाजपा नेता पं.राजेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, उन्होंने लगातार गणेश समितियों का उत्साह वर्धन किया, इतना ही नही आयोजन कर्ताओ को सहयोग राशि का भी वितरण करते रहे, गणपति भक्त हज़ारों लोगों के साथ पँ राजेश शर्मा भी पूरी रात जाग कर ग्रामीण अंचल में घूमते जागते रहे।पं.राजेश शर्मा ने कहा कि भगवान गणेश का भव्य विसर्जन हो, उनके हज़ारों भक्त हो और सभी अपको अपनेपन से मिले तो नींद आ ही नही सकती, ऐसे शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए पँ राजेश शर्मा ने आयोजन समितियों और ग्रामीणों को बधाई दी है।

आमदी में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला साहू ने की, धमतरी नगर निगम के पूर्व लोकनिर्माण सभा पति प्रकाश शर्मा और भाजपा ने महेंद्र खंडेलवाल बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।वहीं कंडेल के शानदार आयोजन में पं.राजेश शर्मा के साथ, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, यतीश भूषण श्रीवास्तव, दादु साहू, गिरीश साहू, योगेश्वर साहू गुरु सम्मिलित हुए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!