Uncategorized

अर्जुनी पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा कोलियारी चौक के पास जुआ खेलते पकड़ा 7 जुआरियो को

9000 रूपये, 52 ताश पत्ती जप्त

धमतरी थाना प्रभारी अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोलियारी आमापारा के अकोल पेड़ के नीचे ताश पत्ती जुआ खेल रहे हैं कि सुचना पर थाना अर्जुनी पेट्रोलिंग एवं सायबर कि टीम रवाना हुआ था जो ग्राम कोलियारी आमापारा अकोल पेड़ के पास आम जगह पर कुछ लोग मोमबती के उजाले में ताश पती से रूपये पैसे का हारजीत का दाव लगाकर काटपती नामक जुआ खेल रहे हे थे जिसको तत्काल घेराबंदी कर वहां मिले गवाहों के समक्ष सात जुआरियों से एवं फड़ से नगद रूपये जप्त किया गया।पकडे गए जुआरियो में कृष्णा सोनकर पिता मंगल राम 37 वर्ष, शैलेन्द्र सोनकर पिता घनाराम सोनकर 24 वर्ष, जोगेन्द्र साहू पिता स्व० लखन लाल साहू 28 वर्ष,विवेकानंद ध्रुव पिता पुरन लाल ध्रुव 32 वर्ष उत्तम विश्वकर्मा पिता जीवन लाल 28 वर्ष,संदीप सोनकर पिता सुखदेव सोनकर 29 वर्ष, देव यादव पिता जगेश्वर यादव 31 वर्ष सभी साकिनान कोलियारी थाना अर्जुनी जिला धमतरी को 52 पत्ती तास से हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया जिनके पास से 2000रूपये एव फड़ से 7000 रूपये जुमला रकम 9000 रूपये 52 पत्ती तास तथा एक अधजला मोमबती को गवाहों के समक्ष जप्त कर जुआडियानों का कृत्य अपराध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिशेध) अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने पर मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर कर विधिवत कार्यवाही किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी निरी.राजेश मरई, सायबर सेल प्रभारी उनि.रमेश साहू ,सउनि.उत्तम निषाद,प्रआर.देवेंद्र राजपूत,आरक्षक तरुण कोकिला योगेंद्र देव सहित थाना अर्जुनी एवं सायबर टीम कि विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!