Uncategorized

गांव चलो घर चलो अभियान के समापन पर पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि पर किया गया माल्र्यापण

नगरवासियों को केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की दी गई जानकारी

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। भानु चन्द्राकर, भाजपा जि़ला संयोजक गाँव चलो घर चलो अभियान धमतरी, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरूद ने बताया कि कुरूद वार्ड क्रमांक 3 पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर नगर के वार्ड 5, 7, 12 के विभिन्न घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानो में मोदी जी एवं विष्णुदेव साय के भाजपा सरकार के उपलब्धियों को लेकर चर्चा की गई। कुरूद नगर में गाँव चलो घर चलो अभियान के तहत 11 फऱवरी को अभियान के समापन के रूप में अंतिम दिन भी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अभियान चलाकर मोदी जी के गारंटी मे भाजपा सरकार ने अल्प समय में वादा निभाकर छत्तीसगढ मे सुशासन लाने का अद्भुत प्रयास किया है।

इसी तरह केन्द्र के मोदी सरकार ने लगातार 10 वर्षों से राष्ट्रवाद को विश्व पटल मे हमारे देश को आगे बढ़ाने जैसे विभिन्न उपलब्धियों को कुरूद नगर मे वार्ड क्रमांक 3, 5, 7, 12 के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों मे मिलकर चर्चा की गई और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आग्रह किया गया। इन्ही भावनाओं को लेकर कुरूद नगर के विभिन्न घरों मे गांव चलो अभियान के संयोजक होने के नाते पहुँचने का प्रयास भाजपा कार्यकर्ताओं मे ज्योति चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष न.प. कुरूद, भारती पंचायन पूर्व पार्षद, महिला मोर्चा पदाधिकारीगण भूमिका सिन्हा, विधा शर्मा, कमिथला साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता दल जुटे रहे। पं. दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर भानू चन्द्राकर सहित भाजपाईयों द्वारा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!