Uncategorized

अवैध शराब विक्रेता गिरप्तार, 31 पौवा जप्त

थाना मगरलोड एवं सायबर की संयुक्त टीम द्वारा की गई वैधानिक कार्यवाही

थाना प्रभारी मगरलोड एवं सायबर प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बिक्री कर रहे है कि तस्दीकी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु तत्काल स्टॉफ रवाना कर ग्राम चारभाठा में संदेही व्यक्ति को पकड़ कर पूछताछ किया जो अपना नाम ललित कुमार महानंद पिता श्यामलाल महानंद, 22 वर्ष ग्राम चारभाटा को घेराबंदी करते हुये अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी ललित कुमार के पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक छोला में 16 नग देशी मशाला पौवा,15 नग देशी प्लेन शराब कुल 31 पौवा करीबन
2960रूपये एवं शराब बिकी रकम 101 रूपये,एक स्मार्ट मोबाईल फोन 2000 रुपये,जुमला 5061 रूपये किये जब्त कर थाना मगरलोड मे अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड निरीक्षक राजेश जगत,
सायबर प्रभारी निरी.सन्नी दुबे,प्रआर. लोकेश नेताम,हरीश साहू,दीनू मारकंडे,आर.योगेश नाग,दीपक साहू,मनोज साहू किशन सोनकर,नवीन टंडन का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!