Uncategorized

विष्णु देव साय के नेतृत्व में धमतरी की भी जनाकांक्षाओं पर खरा उतरेगी भाजपा सरकार – रंजना साहू

पूर्व विधायक ने कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन अब मैदान में दिखने लगा है,छत्तीसगढ़ पुनः विकास के पथ पर बढ़ चुका है

धमतरी -प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक पश्चात सभी मंडलों में भी वृहद रूप से कार्यसमिति बैठक पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही है जिसके तहत गुरुवार को दोपहर एक बजे स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा धमतरी शहर मंडल की कार्यसमिति बैठक आहूत की गई जहाँ बैठक प्रभारी के रूप में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने पूर्व विधायक प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती रंजना साहू पहुंची जहाँ उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा किया,वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती साहू ने कहा मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन अब मैदान में दिखने लगा है,छत्तीसगढ़ पुनः विकास के पथ पर बढ़ चुका है,अन्नदाताओं को बोनस की राशि,महतारी वंदन का पैसा देकर जहाँ मोदी की गारंटी पूरी हुई वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में समाज का हर एक वर्ग सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ पा रहा है। विष्णु सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और आदिवासियों को लक्ष्य मानकर उनके जीवन में बड़े बदलावों का सृजन किया है। छत्तीसगढ़ ने विकास का अद्धभुत मॉडल प्रस्तुत किया है जहाँ किसान खुशहाल हैं, महिलाएं सशक्त हैं, युवा आत्मनिर्भर हो रहे हैं और आदिवासियों को उनका हक मिल रहा है।गरीबों को मिल रहा पक्का आवास और किसान हो रहे समृद्ध। बेहतर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं का संवर रहा भविष्य, महिलाएं हो रही सशक्त। सेवा, सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण, संवाद और सुशासन से संवर रहा है छत्तीसगढ़,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय जी के शपथ लेते ही विकास की जो बयार बही है, उसकी छाप जनमानस के हृदय में अमिट हो चुकी है। अपने जनहितैषी निर्णयों एवं योजनाओं के द्वारा विष्णु सरकार जनकल्याण के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।आज छत्तीसगढ़ की जनता विष्णु सरकार के सर्वहितैषी कार्यों का बखान स्वयं कर रही है। अब कार्यकर्ताओं को हमारी केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जनता को दिलाना है,पार्टी नेतृत्व द्वारा आदेशित कार्यक्रमों को निष्ठापूर्वक निभाते हुए अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन को घर घर और जन जन तक पहुंचाना है,उक्त अवसर पर मंच पर भाजपा महामंत्री रामू रोहरा,नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा,पूर्व महापौर अर्चना चौबे,कविंद्र जैन,मंडल अध्यक्ष विजय साहू,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री हेमलता शर्मा,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री रेशमा शेख,वरिष्ठ नेता विनोद राव रणसिंह,श्रीद चौबे,प्रकाश शर्मा,कन्हैयालाल साहू,महिला मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रकला पटेल,राजेश गोलछा,महामंत्री द्वय नीलेश लुनिया,अखिलेश सोनकर, गंगाप्रसाद सिन्हा सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!