Uncategorized

शासन की योजनाओं से विशेष जनजाति हो रही लाभान्वित

विशेष शिविरों में 110 कमारों क़ो किया गया लाभान्वित

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाना है। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति कमार को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे है। इस अभियान के तहत कमार बसाहटो में विभिन्न विभागों द्वारा शिविर आयोजित कर शासन की योजनाओं आधार कार्ड पंजीयन, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, राशन कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मन निधि, फसल ऋण, सुकन्या समृद्धि, मातृ वंदन, कुपोषण, आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल, जनधन खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जन्म प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका, जाति प्रमाण पत्र, विश्वकर्म योजना, श्रम कार्ड, पीव्हीजीटी ड्रॉप आउट बच्चे और नल जल योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।
शिविर आयोजन की कड़ी में आज धमतरी विकासखंड के उरपुटी बरबाँधा , नगरी डोकाल और कोर्रा तथा मगरलोड के बिरझुली और बोदलबहरा शामिल है।
जिले की इन 6 कमार बसाहतो में आयोजित विशेष शिविरो में आधार कार्ड पंजीयन 10, प्रधानमंत्री आवास 2, उज्जवला गैस कनेक्शन 2, पी एम जीवन ज्योति बीमा योजना 1, आयुष्मान कार्ड 1, सिकल सेल 39 श्रम कार्ड 37 और अन्य योजनाओं से 16 कमार ग्रामीणों क़ो लाभान्वित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!