Uncategorized

पूजा पाठ कर समर्थन मूल्य में आज से शुरू हुई धान खरीदी, सुबह से सोसायटियो में पहुंच रहे किसान

पहले दिन धान बेचने के लिए के लिए 2533 पंजीकृत किसानों का टोकन किया गया जारी

धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जिले में 100 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। उक्त उपार्जन केन्द्रों में आज से 31 जनवरी 2025 तक पंजीकृत किसानों से धान क्रय किया जा रहा है। आज सुबह से सोसायटियों में किसान धान लेकर पहुंचे और केन्द्रो में पूजा पाठ कर धान खरीदी की शुरुवात की गई। किसानो में उत्साह भी देखा जा रहा है वहीं सोसायटियों में अधिकारी कर्मचारी किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस दिशा में जुटे हुए है।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक अधिकतर खरीदी केन्द्रो में खरीदी शुरु हो चुकी थी। वर्ष 2024-25 में जिले में निर्धारित अवधि तक कुल एक लाख 27 हजार 596 कृषकों का पंजीयन किया गया है, जिसका रकबा 1,27,595.88 हेक्ट. है। धान खरीदी केन्द्रां पर सही गुणवत्ता, पर्यवेक्षण, निगरानी एवं वास्तविक किसानां से धान खरीदने हेतु 100 उपार्जन केन्द्र बनाये गये है, जिसके लिए 100 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, साथ ही समिति स्तर पर निगरानी समिति का गठन भी किया गया है। जिनके द्वारा समिति में उपस्थित रहकर धान खरीदी सुचारू रूप से संचालन किया जायेगा। धान विक्रय के लिए आज 2533 पंजीकृत किसानों को टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 1,07,937.60 क्विंटल धान खरीदी की जायेगी।


अवैध भण्डारण, परिवहन तथा पुर्नचक्रण रोकने उडऩदस्ता दल का किया गया गठन
धान खरीदी के अवैध भण्डारण और परिवहन तथा पुर्नचक्रण रोकने के लिए तहसील स्तर पर उडऩदस्ता दल गठन किया गया है, जिसमें राजस्व, मंडी, खाद्य, सहकारिता, कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके द्वारा लगातार निगरानी की जायेगी एवं मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण भी दर्ज किया जायेगा। जिले में उड़ीसा सीमा क्षेत्र के बोराई (घुटकेल), बांसपानी, बनरौद, सांकरा एवं सिंगपुर चेक पोस्ट बनाया गया है, जिसमें नगर सैनिक, वन विभाग, मंडी, राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!