Uncategorized

महाराष्ट्र विस चुनाव मे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू की सक्रिय, महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आभार

रंजना साहू लगभग महीने भर तक नांदेड़ क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में करती रही कार्य, महायुति के प्रत्याशी को मिली नांदेड़ क्षेत्र में बड़ी बढ़त

धमतरी। हाल ही में सम्पन्न हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मे प्रदेश के कई भाजपा नेताओं ने सक्रिय व महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसमें धमतरी के पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू भी शामिल है। उनके चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को लेकर महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र भेजकर रंजना साहू का आभार जताया है। महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उन्हें पत्र लिखकर आभार धन्यवाद किया है। भेजे गए पत्र में उल्लेख है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी महायुती ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की. भाजपा को अब तक की सर्वोच्च 132 सीटे मिली. लोकसभा चुनाव 2024 मे महाराष्ट्र मे भाजपा को अपेक्षित यश नही मिलने के बाद विधानसभा चुनाव में परिस्थिति चुनौतीपूर्ण बनी थी. लेकिन पांच महीनों में पूरा चित्र पलट कर भाजपा ने विजय प्राप्त किया. प्रदेश में हर बूथ मे, हर गांव मे, हर शहर में भाजपा की सफलता के लिये पार्टी की ओर से अपार प्रयास किये गये, इसमें महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य राज्यों से आये प्रवासी कार्यकर्ताओं का योगदान है। रंजना साहू ने केवल पार्टी के लिये अपना घर छोड़कर, त्योहार भूल कर, कडी मेहनत की. भाजपा का संगठन सर्वोपरि इस मंत्र वास्तव मे उतारा। पार्टी की जो सेवा की उसकी जितनी प्रशंसा करे वह कम है। भाजपा महाराष्ट्र के लाखो कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश अध्यक्ष ने रंजना साहू का आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती साहू ने दीपावली और अन्य सभी त्योहारों को छोड़ कर पार्टी से मिली जि़म्मेदारी निभाने महीने भर महाराष्ट्र के नांदेड क्षेत्र में डटी रहीं जिसके परिणाम स्वरूप वहाँ के महायुति प्रत्याशी लोकसभा और विधानसभा में अपनी जीत दर्ज कर सके। रंजना साहू ने अपने कुशल चुनावी मैनेजमेंट व प्रचार-प्रसार की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!