Uncategorized

जीएसटी की समस्याओं की जानकारी लेकर व्यवसायियों को दिया गया निराकरण का आश्वासन

धमतरी। राज्य कर जीएसटी विभाग, धमतरी वृत्त द्वारा इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत कार्यशाला का आयोजन अग्रसेन भवन धमतरी में किया गया। उक्त कार्यशाला में व्यवसायियों से जीएसटी के अंतर्गत आने वाले व्यवहारिक समस्याओं की जानकारी लेकर निराकरण का अश्वासन दिया गया। जीएसटी के अंतर्गत पंजीयन, पंजीयन में संशोधन, विवरणी प्रस्तुत करना एवं जीएसटी से संबंधित विभिन्न सूचना-पत्रों का समय-पूर्वक जवाब देना इत्यादि पर चर्चा की गई। कार्यक्रम इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत व्यापारियों को व्यापार करने में पूरा सहयोग देने एवं उनके व्यापार को करने में सरल, सुगम माध्यम देने की बात कही गई। इस कार्यक्रम में संभागीय कार्यालय संभाग दो, रायपुर से मुकेश त्यागी, उपायुक्त, धमतरी वृत्त से आहिल्या शुक्ला, राज्य कर सहायक आयुक्त, नरेश हुर्रा, राज्य कर अधिकारी सहित व्यापारी प्रकोष्ट के महेश जसूजा, सत्य नारायण राठी, मनसुख अग्रवाल, अरविद दोषी, राजू लालवानी, सुरेश वाल्यानी, दीपक मंगलानी, राकेश अग्रवाल उपस्थित रहे। श्रवण गोयल, चार्टड एकाउन्टेट द्वारा जीएसटी अधिनियम के नये प्रावधानों के बारे में जानकारी दिया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!