छत्तीसगढ़

रायपुर : राज्यपाल ने सपरिवार श्री मंदिर में भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर पूजा-अर्चना की

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने ओडिशा प्रवास के दौरान पुरी स्थित श्री मंदिर में भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश एवं प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। उनके साथ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थीं।
उन्होंने  साक्षी गोपाल मंदिर में भी दर्शन कर पूजा अर्चना की और पंच शंख पर पुष्पांजलि अर्पित की। ओड़ीसा के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक और लेखक श्री उत्कलमणि पंडित श्री गोपांधु दास, पंडित नीलकंठ दास, पंडित गोदाबरीश मिश्र, पंडित कृपासिंधु मिश्र एवं आचार्य हरिहर दास को पंच शंख के नाम से जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!