Uncategorized

स्वामी विवेकानंद वार्ड में सफाई चौपाल: महापौर रामू रोहरा ने सुनीं जनता की समस्याएँ

धमतरी/ स्वामी विवेकानंद वार्ड के फोकट पारा में सफाई चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर रामू रोहरा ने नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याएँ सुनीं। इस दौरान उपायुक्त पीसी सार्वा, पार्षद विभा चंद्राकर एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। चौपाल में सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति और अन्य नागरिक समस्याओं को लेकर कई मुद्दे उठाए गए। इस दौरान महापौर रामू रोहरा ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का तुरंत निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य जनता को साफ-सुथरा और सुविधाजनक माहौल देना है, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*स्वच्छता पर महापौर की अपील – जनता का सहयोग जरूरी*
महापौर रोहरा ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सफाई सिर्फ नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से कचरा इधर-उधर न फेंकने और अपने मोहल्ले को साफ रखने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!