Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी का छापे के विरोध में कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन


धमतरी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास सहित विभिन्न स्थानों पर किये गये छापेमारी की कार्यवाही के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन आज गाँधी मैदान में किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने छापे की कार्रवाई की सत्ता का दुरुपयोग व राजनीतिक द्वेष बताया। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर लोहाना, विपिन साहू, दीपक सोनकर, भरत नाहर, ब्रजेश जगताप, आकाश गोलछा, अरविंद दोशी, राजेश ठाकुर, योगेश शर्मा, आशुतोष खरे, सोमेश मेश्राम, होरीलाल साहू, राजेश पाण्डेय, आलोक जाधव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!