Uncategorized

नेता प्रतिपक्ष ने उठाया निगम कर्मचारियों का वेतन का मामला

धमतरी. धमतरी नगर निगम के कर्मचारियों के प्रति संवेदना रखते हुए नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार से पहले कर्मचारियों को वेतन न मिलने के विरोध जताते हुए सरकार से सभी कर्मचारियों के 2 महा का वेतन खाते में डालने की मांग की है।नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने कहा कि, हरेली छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए बड़ा पर्व है। जिससे बेहद ही उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है। इस हरेली मे कर्मचारियों की खुशियों में कांग्रेस सरकार की वजह से ग्रहण लग चुका है। निगम प्रशासन ने कर्मचारियों के खाते में 2 महा का वेतन नहीं डाले हैं। अब ऐसे में उनके सामने एक बड़ी समस्या है कि वे अब कैसे इस पर्व को मनाए,सरकार को अपने कर्मचारियों की चिंता नहीं है।छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की निगम कर्मचारियों की उपेक्षा लंबे समय से देखी जा रही है। कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलन करते रहते है,पर कांग्रेस सरकार उनकी मांगों को मानना तो दूर पर्वों की खुशियों को भी छीनने का कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को उनका हक मिलना चाहिएपार्षदगणों नरेंद्र रोहरा, पार्षद धनीराम सोनकर, बिशन निषाद ,दीपक गजेंद्र, श्यामलाल नेताम  प्रकाश सिन्हा हेमंत बंजारे विजय मोटवानी अज्जू   देशलहरे, मिथिलेश सिन्हा ,ईश्वर सोनकर , प्राची सोनी ,सरिता आसाई श्यामा साहू ,सुशीला तिवारी ,रश्मि दिवेदी ,नीलू डागा,रितेश नेताम, शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!