राजा देवांगन के नेतृत्व में दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ता संसद घेरने पहुंचे दिल्ली

धमतरी- एनएसयुआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के आव्हान पर 24 मार्च को दिल्ली में एनएसयुआई द्वारा संसद घेराव किया जाना है जिसमे देश के हर कोने से छात्र लाखो की संख्या में शामिल होंगे.एनएसयूआई कई बिन्दुओं को लेकर संसद भवन पर कूच करेगी जिसमें मुख्य रुप से यूजीसी के नए नियम जो कि छात्रों और शिक्षकों के लिए हानिकारक है, एनईपी 2020 को लेकर विरोध, छात्र संघों पर लगाए गए रोको के खिलाफ, शिक्षा के सांप्रदायिककरण के खिलाफ और पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी आकाश चौधरी एवं एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देश पर धमतरी जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जिले के एनएसयूआई कार्यकर्ता संसद मार्च के लिए दिल्ली रवाना हुए है.जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के साथ.यश दुबे ,नमन बंजारे ,अरविन्द यादव ,लक्की निर्मलकर ,तेजप्रकाश साहू ,तामेश्वर भोयर ,व्यंकट देवांगन ,कृष्णा लहरे ,रुस्तम कुर्रे ,सौरभ पॉल ,देवेंद्र सिन्हा ,आदित्य बघेल ,सुनील सिन्हा ,लक्की साहू ,योगेश नेताम सहित दर्जनों की संख्या में धमतरी के कार्यकर्ता रवाना हुए.


