Uncategorized

जिला जेल धमतरी के बंदी कर रहे भगवद गीता का पाठ

जिला जेल धमतरी में जेल प्रबंधन एवं गीता संस्थान के संयुक्त प्रयास से जेल के बंदियों के मानसिक एवं आध्यत्मिक उत्थान के लिए ऑनलाईन भगवद् गीता का पाठ पढ़ाने का पहल किया गया है। इससे बंदियों के मन की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने में मदद मिलेगी एवं बंदियों के विचार में सकारात्मक बदलाव आयेगा। भगवद् गीता के उपदेशों को आत्मसात कर अनैतिक कर्म को छोडकर नैतिक कर्म की ओर अपना ध्यान लगा पायेगें एवं अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला पायेंगे.प्रत्येक सप्ताह तीन दिवस 4 बजे से 4.40 बजे अपरान्ह ऑनलाईन भगवद् गीता का पाठ कराया जा रहा है। भगवद् गीता का पाठ का अध्ययन हेतु बंदियों के लिए पृथक कक्ष की व्यवस्था की गई है। आरंभ में 10 बंदियों से ऑनलाईन क्लास की शुरुवात की गई है। धीरे-धीरे अन्य बंदियों को भी उक्त गीता पाठ क्लास में शामिल कराया जावेगा.ऑनलाईन श्रीमद् भगवद् गीता का पाठ का संचालन एन.के. डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, के मार्गदर्शन में एवं दानी लाल साहू शिक्षक, निरंजन रात्रे प्रहरी के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!