Uncategorized

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान,मजदूर हितैषी हैं जो किसानों के दर्द को समझते है -भरत नाहर

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचा रहे जन-जन तक

मूलचंद सिन्हा

कुरुद। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जनता कका के नाम से जानते है, और यह पूरे छत्तीसगढ़ से लेकर कई राज्यो में प्रचलित हैं, भूपेश सरकार द्वारा बनाई गई योजना को जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है, इसी को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नाहर कुरूद विधानसभा क्षेत्र के भखारा ब्लॉक अंर्तगत प्रथम दिवस पर सेमरा सी,जोरातराई सी, सिलौटी, सौराबांधा, जुगदेही, खपरी जनमानस के बीच सभी योजना को घर-घर पहुँचा पहुचाया।

भरत नाहर ने बताया कि एक बार पुन: छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार बनाने का व कुरुद विधानसभा में कांग्रेस की विधायक बनाने का जनमानस से निवेदन किया। श्री नाहर ने कहा छत्तीसगढ़ के मुखिया किसान,मजदूर हितैषी हैं और वह खुद किसान है, जो किसानों के दर्द को समझते है,छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा शासन काल में किसानों की स्थिति दर्दनीय थी, सिर्फ चुनाव के दिन ही किसानो को पूछा जाता था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के दर्द को समझा और उसे उनका हक दिया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की जन हित योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने में कांग्रेसजन लगातार जुटे है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!