Uncategorized

अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह पर शहीदो क़ो दी गई श्रद्धांजलि

जिला सेनानी ने जन जागरूकता रैली क़ो दिखाई हरी झंडी

धमतरी 14अप्रैल 2025- जिले में आज अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर अग्नि सुरक्षाकर्मी शहीदों के सम्मान में नगर सेना के अधिकारी -कर्मचारियों और जवानों ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी | इस अवसर पर जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्रीमती शोभा ठाकुर ने जन जागरुकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया | इस दौरान नगर सेना के कर्मचारी, नगर सैनिक एवं फायर कर्मी उपस्थित थे | बता दें कि जिले में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा जिसमें अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न जागरुकता अभियान एवं कार्यक्रम जिले में आयोजित किये जायेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!