Uncategorized

सीबीएसई 12 वी बोर्ड में 94.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर हिमांशु चोपड़ा ने किया माता पिता, चोपड़ा परिवार सहित धमतरी का नाम रौशन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से डीपीएस इंदौर में कक्षा 12 वी में थे अध्ययनरत

माता पिता,सम्पूर्ण चोपड़ा परिवार सहित परिचितों, शुभचिंतको ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये

धमतरी रामबाग निवासी प्रीति-गौतम चोपड़ा के सुपुत्र हिमांशु चोपड़ा जो कि डीपीएस इंदौर में कक्षा 12 वी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई )से अध्ययनरत थे का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है जिसमे उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.हिमांशु ने 94.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर माता पिता, चोपड़ा परिवार सहित धमतरी का नाम रौशन किया है.बता दे कि समाजसेवी मोहनलाल चोपड़ा, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा,दीपक चोपड़ा और गुलाब चोपड़ा हिमांशु के बड़े पिता हैं.हिमांशु के इस उपलब्धि पर माता पिता सम्पूर्ण चोपड़ा परिवार सहित परिचितों शुभचिंतको ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये देते हुए बधाई दी है.
ज्ञात हो कि हिमांशु चोपड़ा शुरू से ही मेंधावी छात्र रहे हैं.शिक्षा के साथ खेल व अन्य गतिविधियों में भी उनकी रूचि रही है इनमे भी हिमांशु ने अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!