Uncategorized

व्यापारी पिता व पुत्री पर हमलावर नकाबपोश आरोपियों के पुलिस को मिले है सुराग, जल्द हो सकता है मामले का खुलासा

बरडिया आभूषण में दो नकाबपोशो ने 13 मई की रात्रि को चलाई थी गोली,व्यापारी पर लोहे के बट से, पुत्री पर एयर गन से किया था हमला


धमतरी। रायपुर रोड पर पावर हाउस के पास व्यापारी भवँरलाल बरडिया 60 वर्ष के बरडिया आभूषण दुकान में 13 मई की रात लगभग पौने नौ बजे दो नकाबपोश दुकान पहुंचे और व्यापारी पर लोहे के बट से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया चीख पुकार के बाद उनकी बेटी नैना 23 वर्ष दुकान पहुंची जिस पर भी नकाबपोशों ने गोली चलाकर हमला कर दिया जिससे बेटी के पैर में गोली लगी और वह भी घायल हो गई .जिसके पश्चात् दोनों नकाबपोश फरार हो गए.घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया .लोगो में इस वारदात को लेकर व बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है.4-5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है.जबकि दावा किया जा रहा था कि जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे.लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे है और जल्द मामले का खुलासा हो सकता है.
पुलिस की सात टीमें कर रही हर ऐंगल की जाँच
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा सात टीम बना कर मामले की पूरी गंभीरता से जाँच की जा रही है.जांच में कुछ सुराग भी पुलिस के हाथ लगे है जिसके अनुसार जाँच को आगे बढ़ाया जा रहा है.सातो टीम एसपी के मार्गदर्शन में जाँच में जुटी हुई है.जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद की जा रही है।
सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों के खंगाले गए फुटेज
वारदात की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी और जांच में जुट गई थी .आसपास के सीसीटीवी कैमरों को तुरंत खंगाला गया था.अबतक सैकड़ो फुटेज खंगाले जा चुके है.साथ ही आरोपियों के भागने के सभी रास्तो पर बारीकी से जाँच की गई डॉग स्कायड व अन्य जाँच के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि रायपुर रोड नहर वाले रास्ते से आरोपी भागे होंगे ऐसा भी माना जा रहा है कि दो नकाबपोशों के आलावा एक और आरोपी भी अपराध में शामिल रहा होगा जो कि दोनों आरोपियों को वारदात के बाद भगाने के लिए पहले से बाइक स्टार्ट कर तैयार रहा होगा
बिना लूट अपराध इसलिए कई पहलुओं पर फोकस
इस हमले की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। क्योकि किसी प्रकार की लूट नहीं हुई है. पुलिस घायल सराफा कारोबारी और उसकी बेटी के अलावा आसपास के लोगों से जानकारी जुटा कर जांच को आगे बढ़ा रही है.बिना लूट के अपराध हुआ है इसलिए अन्य पहलुओं पर भी फोकस किया गया है।
चैंबर ऑफ कॉमर्स व सराफा एसोशिएशन व अन्य व्यापारिक संगठनों की मांग
व्यापारी भंवरलाल बरडिया व उनकी पुत्री पर हमले को लेकर धमतरी चैबर ऑफ कॉमर्स के साथ पूरा सराफा एसोशिएशन एसपी से मुलाकात कर चुके है इस दौरान हमलावरों को जल्द पकडऩे और कड़ी कार्यवाही के साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई.साथ ही सराफा एसोशिएशन व अन्य व्यापारिक संगठनों द्वारा जल्द आरोपियो के नहीं पकड़े जाने पर कठोर कदम उठाने की बात कह चुका है.

”सीसीटीवी खंगाल रहे हैं. हर ऐंगल की हमारी टीम गहनता से जाँच में जुटी हुई है.जल्द आरोपी पकड़े जायेंगेÓÓ

मणिशंकर चंद्रा
एएसपी धमतरी

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!