Uncategorized

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू का हुआ ऐतिहासिक स्वागत, कार्यकर्ताओ,समर्थको ने आतिशबाजी-फूलमालाओं से किया अभिनन्दन

धमतरी का विकास और भाजपा संगठन की मजबूती रहेगी प्राथमिकता-रंजना साहू

धमतरी-: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की,जिसमें धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया,विदित हो की पूर्व में मुखर विधायक के रूप में प्रदेश में अपनी छाप छोड़ चुकी रंजना साहू को उत्कृष्ट विधायक भी चुना गया था और वहीं प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेश प्रवक्ता भी बनाया गया था,जिसे उन्होंने बखूबी से निभाया था,और अब उनकी सक्रियता संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है,जो धमतरी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है,इधर नियुक्ति के पश्चात भाजपाइयों द्वारा घड़ी चौक में रंजना साहू का भव्य स्वागत किया गया,जहाँ सैकड़ों की संख्या में पार्टीजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.रंजना साहू ने कहा कि धमतरी का विकास उनकी प्राथमिकता पहले भी रही है और आगे भी वे धमतरी के विकास के लिए तत्पर रहेंगी.साथ संगठन की मजबूती की दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे.उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर धमतरी भाजपा में जश्न का माहौल है,स्वागत करने वालों में नरेंद्र रोहरा विजय मोटवानी डीपेंद्र साहू चेतन हिंदुजा राजेश गोलछा ललित माणिक पंकज साहू देवेश अग्रवाल रिक्की गंगवानी विशाल रामलखानी गोविंद सिंह ढिल्लों रितेश नेताम दयाराम सोनी पंकज साहू वीरेंद्र साहू रितिक यादव सुशीला तिवारी वितिका विश्वास काविंद्र जैन हेमलता पवार अमित साहू आकाश अशोक सिन्हा अज्जू लाहरे जितेश सिन्हा दिलीप पटेल केवल विजय साहू खेम साहू भीषण निषाद दौलत वाधवानी मोनिका देवांगन राकेश साहू जागेश्वरी साहू अनीता यादव श्रवण मेश्राम धरम साहू पन्ना राजीव गोल्डी विनय जैन संजय सत्यप्रभा नीरज शुक्ला अनुज रावत किशोर साहू राजेश गोलछा अमन पवन गजपाल कोमल देवांगन लोकेश टंडन गौरव सिन्हा लक्ष्मीनारायण सिन्हा लाकेश सिन्हा नरेन्द्र बशीर अहमद ऋषभ देवांगन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!