Uncategorized

नवरात्र पर्व को देखते हुए नगर निगम ने विंध्यवासिनी माता मंदिर के रास्ते के समीपस्थ पेड़ो की शाखाओं की छटाई

मंदिर प्रवेश द्वारो को आकर्षक बनाने का कार्य किया प्रारंभ

धमतरी-शहर में आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और सुधार का कार्य प्रारंभ कर दिया है, इसके लिए आज अभियान चलाकर विंध्यवासिनी माता मंदिर के जाने वाले रास्ते के समीप के पेड़ो की शाखाओं की छटाई की गई साथ ही इन रास्तों पर पड़ने वाले प्रवेश द्वारों की पेंटिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था एकलव्य खेल परिसर के मैदान में होगी तथा सदर से आने वाले श्रद्धालू दुपहिया वाहन दशहरा मैदान में अपने दुपहिया वाहनों की पार्किंग कर पाएंगे। त्योहार के दिनों में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष अभियान चलाकर सभी वार्डों में लाइटों की जांच की जा रही है। जहां भी खराबी पाई जा रही है, वहां तत्काल मरम्मत कर लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व महापौर रामू रोहरा, आयुक्त प्रिया गोयल ने पार्षदों ओर अधिकारियों के साथ ही विंध्यवासिनी मंदिर क्षेत्र का दौरा किया था। जिसके बाद से यहां पर आस पास के स्थलों पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वही निगम के द्वारा शहर के बिजली पोल आदि स्थानों से अवैध होर्डिंग और पोस्टर आदि को निकालकर विद्युत व्यवस्था भी दुरुस्त किया जा रहा है। शहर के कई खराब पड़े लाइट को सुधार किया गया है। शहर के मुख्य मार्गो के रोप लाइट को भी ठीक करके चालू किया गया है। उपायुक्त पीसी सार्वा ने अपील है कि शहर के विद्युत पोल पर किसी भी प्रकार के पोस्टर आदि न लगाए क्योंकि लाइट का मरम्मत, संधारण करने में निगम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कही न कही शहर की सुंदरता को भी यह खराब करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!