Uncategorized

कुरुद दशहरा महोत्सव महोत्सव के चौथे दिन दुष्यंत हरमुख कृत रंग झरोखा की दी गई प्रस्तुति


कुरुद। परंपरानुसार लगातर 26 वर्षों से नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा कुरुद दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चौथे दिन का आयोजन पुरानी मंडी परिसर कुरूद मे नगर के समस्त संघ-संगठनो, दुर्गा पंडाल के सदस्यों एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के आतिथ्य मे शुभारंभ हुआ। चौथे दिन मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा , कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रमेश पांडे ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कुरूद दशहरा महोत्सव प्रदेश की पहचान बन गया है। स्वागत सम्मान पश्चात छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम दुष्यंत हरमुख कृत रंग झरोखा की मनमोहक प्रस्तुति हुई, मंच संचालन प्रभात बैस ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों में भानू चन्द्राकर, बसंत सिन्हा, पार्षदगण सितेश सिन्हा, महेन्द्र गायकवाड़, कविता चन्द्राकर, पूर्व उपाध्यक्ष न.प. मोहन अग्रवाल, पूर्व पार्षद मूलचंद सिन्हा, सुनील चन्द्राकर, रामेश्वर ध्रुव महोत्सव समिति के सदस्यों मे टी.आर. सिन्हा, भोजराज चन्द्राकर, जमाल रिज़वी, किशोर यादव, कमल शर्मा, संजु चन्द्राकर, केवल साहु, मुकेश कश्यप, राज देवांगन, भूपेन्द्र छोटू, ओमप्रकाश साहु, विष्णु चन्द्राकर, तुकेश साहु, मनीष अग्रवाल, प्रकाश ढीवंर, बल्ला साहु, नीरज, भूखन सेन, प्रिंस चन्द्राकर,डेविड देवांगन आयोजन समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन महोत्सव के तृतीय दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!