Uncategorized

दानीशाह बाबा के उर्स में पहुंच जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशू चन्द्राकर व सदस्य मनोज साक्षी ने पेश की चादर

धमतरी। सिहावा पाइकभाठा स्थित हजरत सैय्यद शाह दानी दातार रहमतुल्लाह अलैह के उर्स पाक के अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर एवं जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी ने दरगाह पहुंचकर क्षेत्र में अमन, शांति, क्षेत्र की उन्नति एवं प्रदेश में खुशहाली के लिए चादर पेश की।

उक्त अवसर पर उर्स कमेटी के चेयरमैन नईम खान, हातिम अली, वाइस चेयरमैन खजांची जुनैद भाई, सेक्रेटरी फिरोज खान, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, सेवा दल के अध्यक्ष मोहम्मद अयूब खान, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सोनू चौहान, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नदीम अली, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहेल मंसूरी, फिरोज खान, युवराज शर्मा प्रशासनिक महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण, आशीष बंगानी उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस, पुष्पेन्द्र साहू उपसरपंच पूरी, हेमन्त सिन्हा, बाबा ठाकुर, ललित यादव एवम जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!