Uncategorized

कर्णेश्वर धाम में सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने टेका मत्था, भाजपाईयों ने किया स्वागत

कहा किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारा संकल्प


नगरी। सिहावा की पावन पुण्यभूमि और ऋषि-मुनियों की तपस्थली नगरी में आज सहकारिता और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन सिन्हा और उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप का प्रथम नगर आगमन हुआ। ऐतिहासिक श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर, देउरपारा में भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर उन्होंने अपने कार्यकाल की नई ऊर्जा संचित की और एक सारगर्भित उद्बोधन के जरिए सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया। सर्वप्रथम, अध्यक्ष निरंजन सिन्हा और उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप ने देउरपारा स्थित प्राचीन श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह में भगवान शिव का जलाभिषेक कर उन्होंने न केवल अपनी नई जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए शक्ति मांगी, बल्कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ की समृद्धि, खुशहाली और सर्वमंगल की कामना की। प्रथम नगरी आगमन पर मंदिर प्रांगण में स्वागत किया गया। अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने कहा कर्णेश्वर महादेव की यह माटी त्याग और तपस्या की साक्षी है। आज यहाँ से मुझे जो ऊर्जा मिली है, वह किसानों और मजदूरों की सेवा में लगेगी। सहकारिता का मूल मंत्र ही ‘सबका साथ और सबका विकासÓ है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, राष्ट्रीय मंत्री (किसान मोर्चा) श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, महेश गोटा, बलजीत छाबड़ा, अकबर कश्यप, हृदय लाल साहू, विकास बोहरा, विकल गुप्ता, रविशंकर दुबे, राजेन्द्र गोलछा, नागेन्द्र शुक्ला, मोहन पुजारी, मोहन नाहटा, महेन्द्र नेताम, अजय नाहटा, कमल डागा, संजय मरकाम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!