Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी के नवीन पदाधिकारियों ने महापौर से की सौजन्य मुलाकात

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा से सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक विषयों एवं शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान जिला महामंत्री महेंद्र पण्डित, सभापति कौशल्या देवांगन,आशा लोधी अविनाश दुबे,मिथलेश सिन्हा (जिलाउपाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा), रूखमणी सोनकर (जिलाउपाध्यक्ष, महिला मोर्चा), संगीता जगताप (जिला कोषाध्यक्ष, महिला मोर्चा), डोली सोनी (जिला मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा), ईश्वरी पटवा (महिला मोर्चा), पूजा कुंजाम (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा शहर), प्रकाश लहरे (मंडल अध्यक्ष, एससी मोर्चा शहर) तथा संतोष मडामे (मंडल अध्यक्ष, एससी मोर्चा आमदी) उपस्थित रहे।पदाधिकारियों ने संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर महापौर का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर महापौर श्री रोहरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी का आधार और सशक्त होगा। उन्होंने शहर के विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में संगठन के सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!