भारतीय अर्थव्यवस्था में सहकारिता का विशेष महत्व है – डॉक्टर दीक्षित

धमतरी। जिला सहकारी संघ धमतरी द्वारा पैक्स लोहरसी के परिसर में राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन पैक्स लोहरसी के प्राधिकृत अधिकारी संत राम साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के पूर्व संचालक चंदूलाल साहू, ग्राम पंचायत लोहरसी के सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार गजेंद्र, पूर्व उपसरपंच देवनारायण गजेंद्र प्रवक्ता डॉक्टर ए एन दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवक्ता डॉक्टर दीक्षित ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में सहकारिता के महत्व से हम सभी परिचित हैं। कृषि साख, डेयरी, मत्स्य पालन, वनोपज संग्रहण, हाथकरघा जैसे ग्रामीण व्यवसायों में सहकारिता ने अपने सदस्यों के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार प्राप्त किया है। सहकार से समृद्धि उन सुधारो का गुलदस्ता है, जिसके जरिए केंद्र सरकार द्वारा सहकारी क्षेत्र को और अधिक जीवन्त एवं जन उपयोगी बनाने का प्रयत्न कर रही है।


